जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीद, हर फरियादी की समस्या का हो रहा संवेदनशील समाधान

 

 

दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

 जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व, आवास, पेंशन, रोजगार, विद्युत, पेयजल, सड़क, नगर निकाय एवं सामाजिक कल्याण से संबंधित विभिन्न प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान काशीराम कॉलोनी निवासी दिव्यांग युवक करन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की। युवक ने बताया कि वह रोजगार कर अपने परिवार का सहारा बनना चाहता है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत आवेदन कराकर ऋण स्वीकृति होने तक निरंतर फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए तथा युवक को शीघ्र स्वरोजगार से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत एवं प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए उसका पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें