ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

उरई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाएं विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर 03 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। संस्थाओं को आवेदन के साथ आवश्यक अभिलेख एवं नोटरी शपथ-पत्र भी जमा करना होगा।
इच्छुक युवक-युवतियां 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी।
जिला स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच एवं सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश एवं नीलिट में पंजीकरण 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक कराया जाएगा।
प्रशिक्षण संस्थानों में चयनित प्रशिक्षणार्थियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण 01 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें