अतिक्रमण में पालिका का नगर में कई जगह बुल्डोजर गरजा अतिक्रमण धारियों को दी चेतावनी

कालपी जालौन – शनिवार के दिन डीएम राजेश कुमार पांडे के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कुशल निर्देशन में नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल आर आई अजीत सिंह यादव अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य लिपिक शिशुपाल सिंह उर्फ पप्पी कन्हैया आदि ने पालिका के सफाई कर्मियों एवं ट्रैक्टरों तथा जेसीबी मशीन के साथ खोया मंडी से बाजार कि दोनों तरफ सड़को पर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान शुरू कर टरननगंज चौराहा राम जानकी चौराहा होते हुए मुन्ना फुल पावर चौराहा के तरफ अतिक्रमण को बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण को धरासाही किया साथ में मौजूद दुकानदारों को अपने-अपने अतिक्रमण को हटाने के कड़े निर्देश दिए वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि पूर्व की सालों पर सड़क के दोनों तरफ पालिका के द्वारा जगह चिन्हित कर इंटरलॉकिंग डालकर सरकारी जमीन को सुरक्षित किया गया था वहीं कुछ दुकानदार पालिका की परिधि के अंतर्गत अपनी दुकान का संचालन करते पायेंगे तथा कुछ दुकानदारों ने भीषण गर्मी के वजह से टृटर लगाकर छाया का प्रबंध कर अपनी दुकान का संचालन किया जा रहा था वही पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाने के लिए पूरी तरह कमर कसली है ईओ ने चेतावनी दी कि जो सड़क के किनारे अतिक्रमण किए हुए हैं वह अपने अतिक्रमण को स्वत: हटा ले नहीं अतिक्रमण धारी चाहे जितनी पहुंच वाला क्यों न हो उसके अतिक्रमण पर बुल्डोजर चला कर अतिक्रमण को धरासाही करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी मेरे रहते हुए नगर में कोई भी सूरमा क्यों न हो नगर में अतिक्रमण नहीं कर पाएगा इतना भी नहीं हमारा अभियान अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए अनवरत चलता रहेगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें