रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत धर्मुपुर तिश्ती में जखई बाबा देवस्थान पर चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर आचार्य रजनीश चैतन्य मैनपुरी के द्वारा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का बड़े ही विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। जिसमें भगवान ने पूतना सहित कई राक्षसों का वध किया। उसके साथ ही उन्होंने देवताओं के राजा इंद्र का मान मर्दन करने के लिए गोवर्धन पूजा की रस भरी कथा का सुंदर वर्णन किया। आचार्य जी ने कहा कि भगवान हमेशा अपने भक्त की रक्षा करते हैं बस इंसान को उन पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परीक्षित राजेंद्र यादव, किरन देवी,कोषाध्यक्ष विनोद कठेरिया, राजू कठेरिया, शेर सिंह यादव, अशोक कुमार, छोटू यादव, भोलू शर्मा, गोरे यादव,देवांशु, मौजीलाल महंत, अवधेश यादव, लालसिंह फौजी, सुशील शर्मा, सर्वेश मिस्त्री, अनुज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।










