कानपुर देहात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मण्डल कानपुर एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार झोलाछाप / क्लीनिक/पैथालॉजी/ निजी नर्सिंग होम के छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23.05.2026 को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एस०एल० वर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न अपंजीकृत / अवैध रुप से संचालित पैथालॉजी एवं क्लीनिक को सील किया गया।
1. डा0 विकास राजपूत हेल्थ केयर क्लीनिक, भेवान, मैथा, कानपुर देहात।
2. क्लीनिक, केशरी निवादा, मैथा, कानपुर देहात।
3. आर्या मेडिकल स्टोर के बगल में अवैध क्लीनिक मैथा।
4. कंचन डेंटल क्लीनिक, मेन बाजार, मैथा, कानपुर देहात।
5. डा० शिवशंकर क्लीनिक, मेन बाजार, मैथा कानपुर देहात।
6. इवान पैथ लैब, मेन बाजार, मैथा, कानपुर देहात।
उपरोक्त का संचालन बिना पंजीकरण कराये अवैध रुप से किया जा रहा था। बिना पंजीकरण / नवीनीकरण के संचालित क्लीनिक / पैथालॉजी/ निजी नर्सिंग होम पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।









