कानपुर देहात- जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक-23.05.2026 को खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक रसूलाबाद के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक मे खण्ड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह चौहान द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बच्चों को सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में बताया गया। साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयप्रकाश द्वारा पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012 के अंतर्गत बच्चों के प्रति यौन उत्पीड़न और यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए ग्राम सभा स्तर पर गठित ग्राम बाल संरक्षण समिति के माध्यम से समस्त ग्राम सभाओं के परिवारांे को जागरूक किया जाना है। ये समितियॉं बाल अपराध को रोकने, मानव तस्करी पर चर्चा की गयी,बैठक में उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह एवं दहेज मुक्त जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई गई तथा महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारें में जागरूकता बढाने हेतु प्रेरित किया गया। लेखा सहायक महेंन्द्र श्रीवास्तव द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही मु0 कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के आवेदन कराये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाकों में पोस्टर, बैनर,पंपलेट आदि दर्शाने संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता अनीता यादव द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन पर उनको 1090, 112,1098,181 जैसे टोल फ्री नंबर के बारे में जागरूक किया गया तथा ग्राम स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम आयोजन हेतु सुपरवाइजर द्वारा समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सुपरवाइजर, लेखा सहायक, सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि लोग उपस्थिति रहे।










