कानपुर देहात के राजपुर ब्लाक स्थित भाल गांव में जन संदेश 24 डिजिटल की खबर का असर हुआ है गांव की चोक नालियों और गंदगी के ढेर की ख़बर प्रकाशित होने के बाद ब्लाक प्रशाशन हरक़त मे आया और शुक्रवार को सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को गंदगी से निजात दिलाई गई दरअसल भाल गांव में नियमित सफाई न होने के कारण नालियां कुंडे से पटी हुई थी जिससे पूरे गांव में गंदगी व्याप्त थी ग्रामीणों को प्रभाकर और सौरभ सिंह के दरवाजों के पास चोक नालियों से उठती दुर्गंध के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जन संदेश डिजिटल ने गुरुवार को इस गंदगी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था ख़बर का संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत कल्याण सिंह ने तत्काल सफाई कर्मचारियों को गांव मे सफाई के निर्देश दिए इसके बाद दो सफाईकर्मियों की टीम ने गांव पहुंचकर नालियों में जमा सिल्ट और गंदगी को हाटया इस अभियान में न केवल जल भराव की समस्या दूर हुई बल्कि पूरे गांव में व्यापक स्तर पर सफाई भी की गई जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात










