कानपुर देहात – कानपुर देहात के थाना बरौर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को थाना बरौर में पीड़िता के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी की पहचान मोनू सैनी (21 वर्ष) पुत्र मुंशीराम सैनी निवासी ग्राम भैसेड़ा, थाना पहाड़ी, जनपद भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई।
थाना बरौर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी मोनू सैनी को 22 मई 2026 को उसके गांव भैसेड़ा, भरतपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्याम सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश दुबे और महिला कांस्टेबल ज्योत्सना तिवारी शामिल रहीं










