कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, वांछित आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
थाना अकबरपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी नौशाद उर्फ जीनू निवासी नवीपुर नागिन जसी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना रूरा पुलिस ने ऊदल सिंह निवासी असन्दा को 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
इसके अलावा शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 27 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें