दो फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता
कानपुर देहात। यूपी सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से दिया जाएगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सुधि ली है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसको तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा जून में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिसके बाद कुल डीए 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। वित्त विभाग की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह बढ़ा हुआ भत्ता एक जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा लाभ मिला है।
16 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा-
उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच कर्मचारियों की आय में राहत देने वाला माना जा रहा है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी आदेश के बाद लिया गया है।
जून की सैलरी में मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा-
सरकार की तैयारी है कि मई 2026 के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दें। मई महीने का वेतन जून की शुरुआत में कर्मचारियों के खातों में आता है इसलिए जून में मिलने वाली सैलरी में इसका सीधा असर दिखेगा। कर्मचारियों की सैलरी पहले से अधिक होगी।










