उरई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उ०प्र०, 824-जवाहर भवन, लखनऊ के पत्र दिनांक 10.05.2026 के द्वारा विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग-1 के पत्र दिनांक 24.02.2026 द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, पी०एम० विकास एवं वक्फ से सम्बन्धित प्रकरण की सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 23.01.2026 को सम्पन्न समीक्षा बैठक का कार्यवृत्त उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया है कि उम्मीद पोर्टल पर दर्ज की गयी जानकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है तथा निर्देशित किया गया है उक्त अपलोड की गयी जानकारी को एक माह के भीतर दुरूस्त किया जावे। इसके अतिरिक्त 50 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र से सम्बन्धित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुये केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल-2025 पर वक्फ सम्पत्तियों से सम्बन्धित अपलोड की जानकारी / दस्तावेजों के संकलन एवं स्पष्टीकरण हेतु कलैक्ट्रेट कार्यालय में जिलेवार शिविर आयोजन करने के निर्देश दिये गये है।
अतः उक्त के क्रम में जनपद जालौन के समस्त मुतवल्ली/प्रबन्ध समिति/प्रशासकों (विशेषकर 50 एकड़ से अधिक भूमि से सम्बन्धित) को सूचित किया जाता है कि केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल-2025 पर वक्फ सम्पत्तियों से सम्बन्धित अपलोड की गयी जानकारी / दस्तावेजों सहित विवरण कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष सं०-21, सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जालौन स्थान उरई में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उक्त कार्य ससमय पूर्ण कराये जाने में सहयोग प्रदान किया जा सके।










