कानपुर देहात पुलिस के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए।
थाना रूरा पुलिस ने मु0अ0सं0 323/2021 धारा 304/323/504/506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त सतीश उर्फ पाले पुत्र छोटे निवासी बनीपारा महाराज थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। थानावार कार्रवाई में थाना बरौर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना रूरा पुलिस द्वारा 08 व्यक्ति, थाना मूसानगर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 02 व्यक्ति तथा थाना राजपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










