ग्राम टिकरी में मुस्तकिल में एक युवती ने खाया जहर हुई मौत

 

कुठौंद जालौन। थाना क्षेत्र सिरसा कलार के ग्राम टिकरी मुस्तकिल निवासी मोलवती उर्फ छोटी पुत्री पिंटू निषाद उम्र लगभग 16 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाने की जानकारी पारिवार जनों को हुई वैसे आनन -फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लेकर आए। अस्पताल में भर्ती कराया तभी चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।लगभग 3 बजे दोपहर के युवती ने दम तोड़ दिया। यवती के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना थाना सिरसा कलार पुलिस को मिलते ही वह मौके पर आ गई। सिरसा कलार पुलिस के द्वारा मृतका के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु विच्छेदन गृह उरई के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम होने के पश्चात ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा इसके उपरांत ही कोई विधिक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें