कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना अकबरपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 206/26 धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त भूरा उर्फ असलान निवासी सुन्दरपुरगजैन थाना रसूलाबाद को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
थाना रूरा पुलिस ने चोरी के मामले में अभियुक्त सोनू और रितेश निवासी गांधीनगर कस्बा अकबरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त सोनू के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं थाना डेरापुर पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में साजिद, सोहिल और विपिन दुबे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन, कार्बन, तीन मोबाइल फोन और 3915 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 22 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें