कानपुर देहात। जिले में रविवार को 253वां जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेला जिले के 1 शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया।
मेले में 58 चिकित्सकों और 131 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। कुल 1859 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 845 पुरुष, 780 महिलाएं और 234 बच्चे शामिल रहे।
कोविड हेल्प डेस्क पर 771 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए। वहीं 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और गंभीर हालत वाले 22 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले में 260 लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए जागरूक करते हुए काउंसलिंग दी गई। साथ ही पात्र लोगों के 18 आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।








