कानपुर देहात में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 263 वाहनों के कटे चालान

कानपुर देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 263 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है।
पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और नियमों के पालन के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें