महिला महाविद्यालय में निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का हुआ शुभारंग

 

कानपुर नगर। किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ हुआ। संस्थान का शुभारंभ प्रबन्ध तंत्र की वरिष्ठ सदस्या अनंता स्वरूप व फिक्की फ्लो की अध्यक्षा अंकिता गर्ग ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची अनंता स्वरूप समेत अन्य लोगों ने मिलकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्या अंजू चौधरी ने बताया कि फिक्की फ्लो के सहयोग से कौशल विकास मिशन के तहत कम्यूटर शिक्षण संस्थान का आयोजन हुआ है। जिसमें 30 छात्राओं को छः माह का कम्यूटर प्रशिक्षण मिलने पर भारत की नवीन प्रौद्योगिकी में सफलता प्राप्त होगी। अनंता स्वरूप ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज की वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी में कम्यूटर प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण है। डिजिटल इंडिया में कम्यूटर ज्ञान के बिना कार्य असंभव है। उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि कम्यूटर प्रशिक्षण का ज्ञान होने पर करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी। जहा डॉ सबा यूनुस, प्रो. प्रज्ञा श्रीवास्तव, डॉ अनीता वर्मा, डॉ नम्रता तिवारी, सुषमा सिंह, अनुराधा वार्ष्णेय, खुशबू दुआ, ममता मिश्रा समेत अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं मौके पर मौजूद रही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें