दिए गए कार्यों में सभी लेखपाल खरे उतरे- तहसीलदार
कालपी जालौन तहसीलदार की उपस्थिति तथा उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक लेकर निर्देश दिए।
मंगलवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक लेखपाल की बैठक पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने मौजूद लेखपालों से कड़े शब्दों में कहा कि प्रत्येक बैठक में आप लोगों को जो कार्य जैसे जनगणना फार्मर रजिस्ट्री रवि फसल की पड़ताल कंप्यूटर में फिडिंग तथा बरसात शुरुआत के पहले यमुना बेतवा में बाढ़ आने पर संबंधित लेखपाल पूर्व की भांति चौकिया स्थापित पहले से करें साथ में उन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को तत्काल सत प्रतिशत पूरा करें उन्होंने कहा की दिए गए कार्यों में किसी भी लेखपाल ने लापरवाही की तो ऐसे लेखपाल दंड पाने को तैयार रहें तहसीलदार अभिनव तिवारी ने मौजूद लेखपालों से कहा कि आप लोगों की प्रत्येक साप्ताहिक बैठक में दिए गए कार्यों को न करने का रोना बराबर रहता है इसलिए मौजूद लेखपाल दिए गए कार्यों में अपनी जिम्मेदारी समझ कर प्रत्येक दशा में कार्यों को पूरा कर अपने को उत्पीड़न कार्यवाही से बचाने का काम करें मौके में राजस्व निरीक्षक कुंवर हरेंद्र सिंह चौहान राजस्व निरीक्षक प्रमोद द्विवेदी राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद राजस्व निरीक्षक सुरेश सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में विभा विद्यासागर राहुल कुमार राघवेंद्र जितेंद्र सिंह राजपूत जयपाल सिंह पाल छविनाथ सिंह पाल शिवमंगल पाठक पल्लवी श्रीवास्तव प्रिया सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी








