पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने मंगलवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें