जाइट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली का अधिष्ठापन समारोह बना त्याग सम्पन्न सेवा का संगम, नई कार्यकारिणी में होगी सेवा भाव की तस्वीर

 

 

दिबियापुर में सहेली ग्रुप की सेवा भाव से पूरा जिले परिचित है और उनकी लगातार मेहनत और लगनशीलता के कारण दिन प्रतिदिन अच्छा काम किया जा रहा है। आज गायत्री आश्रम में जाइट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली का 25वां अधिष्ठापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी को समाज सेवा, निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह की शपथ अधिकारी यूनिट-05 की यूनिट डायरेक्टर प्रीति पोरवाल रहीं, जिन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों के प्रति ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
समारोह में फेडरेशन-05 के अध्यक्ष विपिन मित्तल, फेडरेशन वित्त अधिकारी अपर्णा पाल, कोऑर्डिनेटर पूनम पुरवार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रीति अग्रवाल, यूनिट-04 की डायरेक्टर ऋतु वर्मा, फेडरेशन ऑफिसर वीना गुप्ता, संरक्षक मंजू मिश्रा, हरिबाबू गुप्ता एवं संचालक सपना गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष भारती पोरवाल, सचिव शशि गुप्ता, कोषाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, उपाध्यक्ष संगीता पोरवाल एवं पूनम गुप्ता सहित रिंकन, दीपा, नीलम, रोली, ऋतु, रेखा, रेनू, सुनीता, शिल्पी, संध्या, अर्चना, राधा, मीना, ज्योति, रुचिता, शिखा, वंदना और पुष्पलता वर्मा समेत सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने, नए ग्रुप गठन एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को जाइट्स की मूल शक्ति बताया।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ जलपान ग्रहण किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें