झगड़ा में तीन लोग गिरफ्तार

कालपी जालौन अलग-अलग ग्रामों तथा नगर में झगड़ा कर रहे तीन लोगों को कालपी पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम उसर गांव निवासी महिपाल पुत्र मानसिंह पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उक्त पुलिस टीम ने झगड़े की सूचना पाकर ग्राम शाहजहांपुर में पहुंच कर उक्त गांव के निवासी अजीत पुत्र हरबान सिंह अपनी चाची को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने थाना कदौरा ग्राम रैला निवासी सागर पुत्र ओंमकार बाजार में दुकानदार से गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें