कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सट्टी पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को वादी की तहरीर पर थाना सट्टी में हसीब उर्फ आशिक पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला कटरा, कस्बा अमरौधा थाना भोगनीपुर के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान थाना सट्टी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 मई 2026 को आरोपी हसीब उर्फ आशिक को सलेमपुर गांव के पास अमरौधा जाने वाली सड़क किनारे बम्बा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया












