जन आरोग्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़, 1829 लोगों का हुआ निःशुल्क उपचार

कानपुर देहात। जनपद के 1 शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित 252वें मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मेले में कुल 1829 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मेले में 860 पुरुष, 737 महिलाएं और 232 बच्चों का इलाज किया गया। इस दौरान 58 चिकित्सक और 125 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। कोविड हेल्प डेस्क पर 615 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया और डेंगू जांच भी कराई गई। सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गईं।
मेले में सर्दी-जुकाम, पेट, त्वचा, मधुमेह, एनीमिया और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। 37 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा 10 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया। इसके अलावा 30 गोल्डन कार्ड बनाए गए और लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला महिला चिकित्सालय अकबरपुर सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन भी लगाई जा रही है। अधिकारियों ने अभिभावकों से बेटियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का टीका लगवाने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें