कालपी जालौन कड़ी सुरक्षा के चलते वार संघ चुनाव परिणाम घोषित होने पर अध्यक्ष पद पर गया दीन अहिरवार ने जीत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह सोलंकी 18 मत से पराजित किया एर्ल्डस कमेटी अध्यक्ष बृज नारायण तिवारी सदस्य हरे कृष्ण पाठक सैयद इकबाल हुसैन राधेश्याम गुप्ता कमेटी की देखरेख में चुनाव अधिकारी प्रथम जयवीर सिंह यादव सहायक चुनाव अधिकारी अजय श्रीवास्तव समेत दोनों ने शुक्रवार के दिन 126 अधिवक्ता मतदाता सूची में अंकित थे निर्धारित समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 124 मतदाताओं ने अपने अपने मतडाले मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद निर्धारित समय शाम 4 बजे चुनाव अधिकारियों ने मतगणना निर्धारित समय में की जिसमें 69 मत पाकर अध्यक्ष पद में गयादीन अहिरवार को निर्वाचित घोषित किया वही अध्यक्ष पद पर प्रतिद्वंदी अधिवक्ता अवधेश सिंह सोलंकी को 51 मत प्राप्त कर 18 मतों से पराजित हुए दो मत अनवैलिट हुए कुल मतों की संख्या 124 हुई दो अधिवक्ता मतदाता वोट डालने से वंचित रहे बार संघ चुनाव में अन्य पदों में जैसे महामंत्री मंत्री कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य आदि निर्बोध निर्वाचित हुए गयादीन अहिरवार के अध्यक्ष पद जीत होने पर उनके सहयोगियों आदि ने मलयार्पणकर मुंह मीठा कर जमकर जश्न मनाया तथा मौजूद अधिवक्ताओं ने बार संघ तथा गया दीन अहिरवार जिंदाबाद के नारे लगाकर स्थल तथा तहसील चारों तरफ खुशी माहौल में परिवर्तित होते हुए सुशोभित हुई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












