ग्राम हदरुख से जगतपुरा अहीर मार्ग पर वाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर हुई मौत

 

 

 

कुठौंद जालौन। औरैया-जालौन मार्ग पर स्थित ग्राम हदरुख से जगतपुरा रोड पर एक वाइक सवार युवक रंजीत सिंह पुत्र दलसिंह निवासी ग्राम जगत पुरा थाना सिरसा कलार को ईंटा लादे ट्रैक्टर ने वाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली मौके पर ही पलट गई और उसमें लदी ईंटा फैल गईं। ट्रैक्टर चालक के अत्यंत तेज गति के कारण यह घटना हुई जिससे युवक को गम्भीर चोट आईं। स्थानीय लोगों के द्वारा दुर्घटना की सूचना पुलिस विभाग को मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे व बरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह व उप निरीक्षक कन्हई सिंह अपने सहयोगी हमराहियों के साथ भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे ।और चौकी इंचार्ज मुकेश गौतम से घटना की जानकारी ली ।कुछ ही समय बाद क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई भी घटना स्थल पर आ गये । क्षेत्राधिकारी ने दुर्घटना की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने अपनी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए परिवारजनों तथा भारी भरकम ग्रामीणों की भीड़ को संवेदना पूर्वक समझाया। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी को फैलने नहीं दिया। मार्ग पर स्थित शीघ्र सामान्य हो गई। शीघ्र ही दुर्घटना के संबंध में कानूनी कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया गया।

क्राईम रिपोर्टर –अनूप मिश्रा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें