राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को जिला न्यायालय परिसर में होगी आयोजित

जनपद न्यायाधीश ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

कानपुर देहात – उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/माननीय जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जनपद की सभी तहसील क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहा है तथा लोगों को अपने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण की एक प्रभावी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आपसी सहमति से वादों का शीघ्र, सरल एवं कम खर्च में निस्तारण किया जा सकता है। लोक अदालत में निस्तारित वादों पर न्यायालय शुल्क वापस किया जाता है तथा निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना करने के अवसर पर प्रमुख रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की सचिव नूपुर श्रीवास्तव सहित अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला बार एशोसिएशन, कानपुर देहात, एवं अन्य विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें