उरई। नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी जी द्वारा दिनांक 07.05.2026 को जनपद जालौन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सदस्य द्वारा दिनांक 07.05.2026 को अपराह्न 12:00 बजे विकास भवन में महिला जन-सुनवाई के दौरान महिला थानाध्यक्षो एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों से विगत माह तक की महिला उत्पीड़न की घटनाओं की जनसुनवाई करेगी।
महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य द्वारा महिला थानाध्यक्षों एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ विगत समय की महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी महिला थानाध्यक्षों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 07 मई 2026 को अपराह्न 12:00 बजे विकास भवन सभागार में सदस्य के समक्ष आवश्यक सूचनाओं सहित समय से उपस्थित रहें।










