आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, 8 मई तक अंतिम मौका

उरई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि जनपद में संचालित समस्त कीटनाशी लाइसेंसधारी विक्रेताओं को सूचित किया गया था कि भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आई०पी०एम०एस० पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना अति अनिवार्य है।
अतः पुनः अन्तिम मौका देते हुये शेष कीटनाशी लाइसेंसधारी विक्रेता दिनांक 08.05.2026 तक आई०पी०एम०एस० पोर्टल पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करे। पंजीकरण हेतु शेष कीटनाशी लाइसेंसधारी विक्रेताओं के लाइसेंस दिनांक 09.05.2026 को स्वतः निरस्त हो जायेगें। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित कीटनाशी लाइसेंसधारी विक्रेता का होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें