कानपुर देहात पुलिस का सख्त अभियान: पॉक्सो, चोरी व खाद्य अधिनियम में कार्रवाई, 17 पर शांति भंग में चालान

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में प्रभावी कार्रवाई की।
थाना सिकंदरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की। वहीं थाना मंगलपुर पुलिस ने चोरी व अन्य धाराओं से संबंधित पुराने मामले में वारंटी अभियुक्त राजू प्रजापति (48 वर्ष), निवासी सिंहपुर को गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस ने खाद्य अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त रज्जन कुशवाहा, निवासी बादशाहपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए कुल 17 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया। यह कार्रवाई रूरा, गजनेर, रनियां, भोगनीपुर, सिकंदरा, राजपुर, मंगलपुर, बरौर, रसूलाबाद और शिवली थानों में की गई, जिसमें सबसे अधिक कार्रवाई मंगलपुर, बरौर और शिवली क्षेत्रों में दर्ज की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें