भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा जन जन का समर्थन मोदी सरकार की नीतियों पर मुहर
भाजपा विधायक पूनम संखवार ने कहा ऐतिहासिक परिणामों से मजबूत हुआ नया भारत का संकल्प
रसूलाबाद कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों के अटूट विश्वास का परिणाम हालिया विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश के रूप में देखने को मिला है। भाजपा नेताओं ने इसे नए भारत-विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनने को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के इसी भरोसे का प्रतिफल बताया। इस अवसर पर रसूलाबाद चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरित कर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और सबका साथ सबका विकास की सोच पर जनता की मुहर है।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को और मजबूती देगा।
जिला महामंत्री बबलू शुक्ला ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से यह ऐतिहासिक सफलता मिली है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र त्रिपाठी जीतू जितेंद्र दुबे के पी सिंह गौरव सिंह मंडल अध्यक्ष अटल बाजपेई रंजना दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम शंकर सिंह राम महेश बर्मा बिभु राजपूत पंकज दुबे पूर्व जिला मंत्री अमित सिंह वरिष्ठ नेता संतोष प्रताप सिंह मनोज सिंह गोपी सर्वेश कुमार राजपूत सभासद नरेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।











