कानपुर देहात में पुलिस का अभियान तेज, वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित प्रभावी कार्रवाई की।
थाना अकबरपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 87/06 धारा 394/412 भादवि से संबंधित वारण्टी अभियुक्त इन्द्रपाल पुत्र महादेव निवासी संगसियापुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना रूरा पुलिस ने मु0नं0 5084/22 धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित अभियुक्त प्रदीप पुत्र मुन्ना निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार किया।
जनपद में 19 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में कुल 19 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें थाना भोगनीपुर से 5, मूसानगर से 1, सिकंदरा से 2, डेरापुर से 2, रसूलाबाद से 7 तथा शिवली से 2 व्यक्तियों का चालान किया गया।
बीएनएसएस की धाराओं में चालान, अभियान रहेगा जारी
पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर विधिक कार्यवाही की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें