आवास में अनाधिकृत रूप से रह रही महिला पर मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाए

कालपी जालौन – पालिका आर आई ने अवैध रूप से काशीराम कॉलोनी में रह रही महिला को आवास खाली कराने के निर्देश दिए वहीं निर्देश पालन न करना दूर झगड़ा कर आवास खाली न करने हेतु झगड़ा पर अमादा हुई उक्त घटना में कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई।
शनिवार के दिन नगर पालिका परिषद कालपी आर आई अजीत सिंह यादव ने कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र मोहल्ला आलमपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी का निर्माण शासन द्वारा करवाया गया था जिसमें शासन के निर्धारित मानको के अनुसार आवंटित आवास में निवास करते हैं खाली में नगर पालिका द्वारा शासन के क्रम में लॉटरी सिस्टम से आवासों का आवंटन किया था आवंटित आवास में कुसमा देवी पत्नी अरविंद कुमार निवासी मोहल्ला कागजीपुरा आवास संख्या 55 की उनकी आवास संख्या 657 को आवंटित किया गया है उक्त आवंटित आवास में रेशमा पत्नी इरफान पता अज्ञात द्वारा अवैध कब्जा किया गया है अवैध कब्जा हटवाने हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा कई बार प्रयास किया गया परंतु रेशमा मौके पर नहीं मिली अथवा झगड़ा फसाद मे फासने को संबंधित कर्मचारियों को धमकी देती है 2 मई दिन शनिवार को कुसमा देवी द्वारा सूचना दी गई की हाल में रेशमा आई है और ताला लगाकर अवैध आवास पर फिर कहीं बाहर जा रही है पालिका द्वारा तत्काल मौके में रेशम को रोका गया तथा शांतिपूर्वक आवास खाली करने हेतु आग्रह किया परंतु रेशम के द्वारा चाकू से स्वयं पर हमला किया तथा शासकीय कर्मचारियों को चाकू लेकर दौड़ी गया उपरोक्त प्रकरण पर महिला पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने हेतु गुहार लगाई उक्त प्रकरण में महिला को महिला पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें