शिकायतों के जिम्मेदार समय से निस्तारण करें-मनोज

कालपी जालौन – सीओ नायब तहसीलदार की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में संपूर्ण तहसील दिवस आयोजित किया गया वही 31 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में आधा दर्जन से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित दिवस पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शिकायतों से संबंधित जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील दिवस की शिकायतो को गंभीरता से ले सरकार की मंशा तहत शिकायतों को हर हाल में गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण कर फरियादी को संतुष्ट करें शिकायतों के निस्तारण में संबंधित अधिकारी की बहाने बाजी को मैं कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा लापरवाही करने वाले अधिकारी पर कार्यवाही निश्चित होगी उन्होंने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गुणवत्ता परक तरीके से सुना तथा सात शिकायतों को संबंधित अधिकारी से अपने समकक्ष निस्तारण कर फरियादी को संतुष्ट कर हंसते हुए घर के लिए रवाना किया मौके में पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह जल संस्थान अवर अभियंता वाशिद अली पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा एडियो पंचायत द्वारका प्रसाद गुप्ता पालिका से अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य एडियो पंचायत महेवा हरेंद्र सिंह कोतवाली कालपी अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें