गर्मी को देखते हुए न्यायालयों का समय बदला, 1 मई से 30 जून तक सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक कामकाज

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्र दिनांक 31.05.2019 में निर्गत निर्देशानुसार विगत वर्षों की भाँति वर्ष 2026 में जिलाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ समस्त न्यायालयों, फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट, उरई का कार्य समय दिनाँक 01.05.2026 से 30.06.2026 तक की अवधि में प्रातः 07:00 से अपरान्ह 01:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है जिसमें “टी ब्रेक / लंच / रेसिस” प्रातः 10.30 बजे से 11.00 बजे तक होगा।
यह आदेश जिलाधिकारी कार्यालय, जनपद के समस्त कार्यालयों, कोषागार / उप कोषागारों एवं उप निबन्धक कार्यालयों पर लागू नहीं होगा। उनका कार्य समय यथावत् प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक ही रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें