कानपुर देहात – कानपुर देहात के राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मे अपराजिता कार्यक्रम आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य सशक्त बनाना साइबर अपराधों से बचाव महिला सुरक्षा और आत्मबल के प्रति जागरूक करना था कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए सदैव तैयार है उन्होंने छात्राओं से निडर और मजबूत बनने का आह्वान किया सिंह ने सलाह दी कि विद्यालय आते जाते समय समूह में में चले और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करे पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर हैं कस्बा इंचार्ज ने साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाली मिस्ड कॉल फर्जी कॉल अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट संदिग्ध मैसेज या लिंक से दूर रहने की चेतावनी दी उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पीछा करता है घुरता है छेड़खानी करता या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत 100,,,डायल या 1090,, महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें साइबर टीम के कांस्टेबल शिवप्रकाश ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत न होने और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं है और उन्होंने घर से लेकर राजनीति तक और जमीन से लेकर आसमान तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है शिवप्रकाश ने छात्राओं से आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आग्रह किया कार्यक्रम में कालेज के संतोष पाठक ने यातायात नियमों पर विशेष जोर दिया उन्होंने छात्राओं को ओवरस्पीडिंग ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरे के बारे में जागरूक किया
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
राजपुर से









