कानपुर देहात 1मई अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात के इन्डस्ट्रियल एरिया जैनपुर स्थित कन्साई नेरोलेक इण्डिया कम्पनी में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेणुका सचान, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, कानपुर देहात एवं विशिष्ट अतिथि नूपुर श्रीवास्तव, अपर जिला जज एवं सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों एवं श्रमिकगणों द्वारा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा दिये गये उद्बोधन को सुना गया। उपस्थित अतिथिगणों द्वारा श्रमिकों को हितलाभ एवं पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।









