भूसा उठाते समय डंपर की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रसूलाबाद कानपुर देहात। किसान अपने घर से 50 किलोमीटर दूर रसूलाबाद भूसा बचने के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था। अचानक रसूलाबाद कस्बे से पहले झींझक मार्ग पर कोल्ड स्टोर के सामने उसके ट्रैक्टर से कुछ भूसे की झाल नीचे गिर गई। जिसे उठाने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी और घटनास्थल पर ही किसान की दर्दनाक मौत हो गई।
लालसहाय 50 पुत्र बादशाह निवासी बैजुपुरवा तिगाई रूरा ट्रैक्टर पर भूसा लादकर करियावर स्थित रामचंद्र पाल के घर जा रहे थे। जैसे ही वह झींझक रोड पर दशहरा गांव के पास एक कोल्ड स्टोर के निकट पहुंचे, ट्रैक्टर से कुछ झालें नीचे गिर गईं।
झालों को उठाने के लिए लालसहाय ट्रैक्टर से नीचे उतरे ही थे कि पीछे से आ रहे मिट्टी लदे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची रसूलाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डम्पर को अपने कब्जे में लिया। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें