हाथीपांव बीमारी से बचाती है फाइलेरिया रोधी दवा: राज्य मंत्री

भुगनियापुर की ग्राम चौपाल में मंत्री प्रतिभा चौपाल ने फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा सेवन करने को किया अपील

कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक के ग्राम भुगनियापुर में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्ति के संकल्प का मंच बन गई। चौपाल में पहुंची महिला एवं बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा खाकर लोगों को संदेश दिया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने एक सकारात्मक संदेश देकर सभी ग्रामीणों से सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) के तहत दवा खाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दवा फाइलेरिया (हाथीपांव) बीमारी से बचाता है।
ग्राम चौपाल में जब मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उन्होंने चौपाल में ही सबके सामने फाइलेरिया रोधी दवा खाई और कहा कि मैंने दवा खा ली है, आप भी खाइए। यह दवा जहर नहीं, जीवन रक्षक है। फाइलेरिया यानी हाथीपांव एक बार हो गया तो जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ता। हाथ-पैर सूज जाते हैं, व्यक्ति काम करने लायक नहीं रहता। इससे बचने का एक ही तरीका है – हर साल यह दवा खाना। विशेष रूप से माताओं-बहनों से कहना है कि आप अपने परिवार की रक्षा के लिए आगे आएं। पहले आप खुद दवा खाएं, फिर अपने पति, बच्चों और बुजुर्गों को खिलाएं। आपके दरवाजे तक दवा पहुंचा रही है, अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप इसे खाएं। दवा से डरें नहीं, दवा ही बचाव है। मंत्री की अपील का असर चौपाल में ही दिखा। चौपाल में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित कुल 35 लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। जिले में 19 नवंबर से 07 दिसंबर तक एमडीए अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले के हर व्यक्ति तक दवा पहुंचे। मंत्री के इस दौरे के बाद अकबरपुर ब्लॉक में अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम विकास, पंचायती राज, आंगनबाड़ी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

सीएमओ ने एमडीए अभियान का किया निरीक्षण

जिले में चल रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जय गोविंद शनिवार को अचानक फील्ड में उतरे। उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी मारुति दीक्षित,के साथ अकबरपुर ब्लॉक के ग्राम मिसिरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर शाहजादपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक मिला।
सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर शाहजादपुर पहुंचकर सबसे पहले दवा वितरण रजिस्टर, नेवर टेकन और रिफ्यूजल की सूची की जांच की। उन्होंने सीएचओ सीमा और आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी लिया कि गांव में कितने घरों में दवा खिलाई गई और कितने घर अभी छूटे हैं। टीम का काम देखकर सीएमओ ने संतोष जताया और कहा कि टीम सही दिशा में काम कर रही है। गांव में जो दो नेवर टेकन परिवार सालों से दवा नहीं खा रहे थे और चार रिफ्यूजल परिवार जो इस बार भी दवा खाने से मना कर रहे थे, उन्हें सीएमओ, डीएमओ ने खुद जाकर समझाया।अधिकारियों के समझाने के बाद इन 6 परिवारों के सभी सदस्यों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। सीएमओ डॉ जयगोविन्द ने बताया कि कुल लक्ष्य 15. 24 लाख के सापेक्ष अबतक 5.70 लाख लोगों ने दवा का सेवन किया है।
इस दौरान एमओआईसी डॉ. आईएच खान और सीएचओ सीमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें