आजम खान जेल से रिहा, समाजवादी पार्टी में खुशी की लहर

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 18 नवंबर को आजम खान डासना जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई की खबर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। हालांकि, उनकी रिहाई से पहले केंद्रीय एजेंसी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।

आजम खान की रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत बॉन्ड जमा किया गया। शहनवाज और जुनैद उनके जमानती बने। इसके साथ ही दोनों की ओर से 50-50 हजार रुपये की दो एफडी भी जमा कराई गईं।

अदालत की ओर से मांगी गई अन्य कानूनी औपचारिकताएं भी आजम खान के वकीलों ने पूरी कर लीं, जिसके बाद रिहाई का परवाना डासना जेल भेजा गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आजम खान की अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई थी। आजम खान की रिहाई को समाजवादी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

जनसंदेश 24 | उत्तर प्रदेश

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें