कानपुर देहात में स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों की हुई जांच

कानपुर देहात। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने  स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में चलाया गया।
अभियान के दौरान जिले में संचालित और दूसरे जनपदों से आने वाली स्लीपर बसों की जांच की गई। पुलिस ने बसों में अग्निशमन उपकरणों, एडीएएस प्रणाली, आपातकालीन गेट और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही चालक और परिचालक के लाइसेंस की जांच की गई तथा चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कराई गई।
पुलिस ने बसों में संदिग्ध और ज्वलनशील वस्तुओं की भी जांच की। यात्रियों से आपातकालीन गेट की जानकारी और संकट के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में पूछताछ की गई।
यातायात पुलिस के अनुसार, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात में स्लीपर बसों और अन्य यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग जारी रहेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें