कानपुर देहात। मंगलपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका को भी गौतमबुद्ध नगर से बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को वादिनी ने मंगलपुर थाने में अपनी करीब 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर सुमित पुत्र सुरजीत निवासी ग्राम बंथल शाहपुर, थाना जहानगंज, जनपद फर्रुखाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलपुर पुलिस टीम ने 12 अक्टूबर 2026 को गौतमबुद्ध नगर के नयागांव स्थित हीरा स्वीट्स, फेस-2 के पास से आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने बालिका को नयागांव में फौजी के मकान से बरामद कर महिला कांस्टेबल शशि की सुपुर्दगी में दिया।
पुलिस के मुताबिक, बरामद बालिका का बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।












