कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को न्यायपूर्ण एवं समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में निष्पक्षता बरतने पर जोर दिया।
इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना है।












