जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों का समय से निस्तारण करें-मौर्य

प्रभारी निरीक्षक शिकायतों के निस्तारण में पुलिस बल उपलब्ध कराये-राजेश कमल

कालपी (जालौन)। क्षेत्राधिकार एवं प्रभारी निरीक्षक अतिरिक्त इंस्पेक्टर की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे तथा राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित किया गया दिवस पर तीन फरियादियों ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी शिकायत अलग-अलग प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में दो शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी अतिथि गृह में आयोजित समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि आने वाली शिकायतों को कोतवाली पटल से प्राप्त कर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ में उन्होंने पति पत्नी से संबंधित विवाद को सुनकर परामर्श केंद्र सम्मिलित कर विपक्ष को नोटिस देकर निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने मौजूद समस्त लेखपालों से कहां कि अपनी अपनी कंप्यूटर में फीडिंग कराने के निर्देश दिए।
पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल ने मौजूद प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा की शिकायतों के निस्तारण में पुलिस बल उपलब्ध कराकर शिकायतों को समय से निस्तारण करवाने निर्देश दिए शिकायत में दमदमा निवासी देवेंद्र वर्मा ने शिकायत प्रस्तुत करके अवगत कराया कि विपक्ष अवैध रूप से आराजी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं टीम को भेज कर नाप कराते हुए कब्ज से मुक्त करा कर खेत में कब्जा दिलवाने की मांग की मोहल्ला भट्टीपुरा निवासिनी मीरा देवी ने शिकायत प्रस्तुत करके अवगत कराया कि मेरी आराजी जमीन ग्राम मैनूपुर मौजा में स्थित है जिसमें खरीफ की फसल खड़ी हुई है विपक्षी खड़ी फसल को काटने में अवरुद्ध पैदा कर रहा है फसल को कटाये जाने की मांग की आदि शिकायत प्रस्तुत की गई मौके में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह राजस्व निरीक्षक राजेंद्र बाबू सोनी सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में जितेंद्र राजपूत जितेंद्र वर्मा विभा राहुल कुमार प्रिया सिंह चौहान राजकमल आदर्श सिंह जादौन आकाश चौधरी हरगोविंद आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें