छात्रवृत्ति आवेदन की समय सारिणी जारी, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी 17 अक्टूबर तक कर सकेंगे नवीन आवेदन

उरई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र०, लखनऊ के पत्र के साथ संलग्न निदेशक, समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 के क्रम में शैक्षिक सत्रः 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) के विद्यालयों का मास्टर डाटाबेस एवं छात्रों द्वारा ऑनलाईन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समय सारिणी निर्गत की गयी है, जो निम्नवत् है।
मास्टर डाटा – विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना 22 जुलाई 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 23 जुलाई 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक होगा
पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-12) के अन्तर्गत नवीनीकरण (Renewal) कक्षा (10 व 12) के छात्र/छात्राओं हेतु ऑनलाईन प्रक्रिया -छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकॉपी संस्थान में जमा करना दिनांक 11 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक,विद्यालय द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करना दिनांक 11 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना दिनांक 31 अगस्त 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक होगा
पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-12) के छात्र/छात्राओं के नवीन (Fresh) कक्षा(9 व 11) हेतु ऑनलाईन आवेदन व अन्य प्रक्रिया -नवीन (Fresh) छात्रों द्वारा रजिस्ट्रशन/ऑनलाईन आवेदन करना दिनांक 11 अगस्त 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक,छात्रों द्वारा फाईनल प्रिंट निकालना 19 अक्टूबर 2026 तक,हार्ड कॉपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करना 12 अगस्त 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक ,विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 13 अगस्त 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना 16 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक,
एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी 06 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक,सन्देहास्पद डाटा को कारणों सहित एन०आई०सी० द्वारा प्रदर्शित किया जाना दिनांक 16 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक,सन्देहास्पद डाटा का वास्तविक अभिलेखीय साक्ष्य से मिलान और सत्यापन विलम्बतम 14 दिसंबर 2026 तक,एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्क्रूटनी दिनांक 15 दिसंबर 2026 से 21 दिसंबर 2026 तक,जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं सन्देहास्पद डाटा लॉक करना 16 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक किया जाएगाै।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें