कैम्प लगा कर जाति प्रमाण, आधार, आय प्रमाण पत्र जारी करने का SDM को दिया निर्देश: असीम अरुण

 

घुमंतू समाज के उत्थान और विकास के लिए समर्पित है राज्य सरकार

समाज के लोगों ने मंत्री से मूलभूत सुविधाओं की उठाई मांग

कानपुर देहात: नहरी बरी, शिवली में आयोजित “घुमंतू समाज आभार सम्मेलन” में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार घुमंतू समाज के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि कैंप लगा कर घुमंतू समाज के लोगों का आय, आधार और जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रेरणा का उल्लेख करते हुए उन्होंने समाज को “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

विकास की नई शुरुआत
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आजादी की लड़ाई में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अतीत में हुए अत्याचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब इस समाज पर कोई अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा।

घुमंतू विकास मिशन एवं बोर्ड:
सरकार द्वारा ‘घुमंतू विकास मिशन’ और ‘घुमंतू विकास बोर्ड’ के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

सड़क, बिजली व बुनियादी सुविधाएं:
क्षेत्र में सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, बारात घर, सामुदायिक भवन और सामुदायिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। समाज के लोगों के लिए शिविर लगाकर आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आवास योजना एवं रोजगार से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल सिंह वारसी, चुंबकनाथ , जहांगीरनाथ , रावेन्द्र कुमार, गुरुशरण राजवीर, सूरजनाथ सपेरा, गौतम नगर, आशिक अली, अब्दुल गनी बंजारा सहित काफी संख्या में सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें