सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 45 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए 53 सहायक उपकरण

 

 राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

अकबरपुर विकास खण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न उपकरणों का निःशुल्क वितरण

कानपुर देहात।“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विकास खण्ड परिसर, अकबरपुर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभाकान्त त्रिपाठी, राजनारायण, शीला देवी, आकांक्षा शुक्ला, उदित सहित कुल 45 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए, जिन्हें कुल 53 सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
वितरित किए गए उपकरणों में 20 ट्राईसाइकिल, 09 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 08 व्हीलचेयर, 07 कान की मशीन, 05 वैशाखी, 03 छड़ी तथा 01 स्मार्टकेन शामिल हैं। लाभार्थियों ने सरकार एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें