राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए

 

पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

माँ अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज, कांधी में आयोजित हुआ छात्रवृत्ति वितरण समारोह

कानपुर देहात। वित्तीय वर्ष 2026-27 की समस्त प्रकार की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार  छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन  माँ अन्नपूर्णा जनता इंटर कॉलेज, कांधी, जनपद कानपुर देहात में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजीत सिंह पाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित  जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना।
इसके उपरांत मंत्री अजीत सिंह पाल ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, अनुशासित जीवन अपनाने एवं अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं विद्यार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मंत्री  ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं तथा शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण निभाएं।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) अनिरुद्ध प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध रूप से आवेदन करने तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं शैक्षिक उन्नति की शुभकामनाओं के साथ हुआ।भूमिका

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें