दहेज हत्या के मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना मंगलपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विवाहिता के ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल की मांग करने, मांग पूरी न होने पर मारपीट व प्रताड़ित करने तथा 28 सितंबर को विवाहिता की हत्या करने का आरोप है।
मामले में 1 अक्टूबर को थाना मंगलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  द्वारिकागंज, कस्बा झींझक से प्रान्सू शुक्ला, जयप्रकाश और मनोरंजनी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें