02 अक्टूबर 2026 गाँधीजी की जयन्ती एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर पैदल चाल/रेस प्रतियोगिता का आयोजन

उरई। क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि खिलाडियों को सूचित किया जाता है कि 02 अक्टूबर 2026 गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के सुअवसर पर जिला खेल कार्यालय इन्दिरा स्टेडियम उरई के तत्वाधान में प्रातः 9:30 बजे से इन्दिरा स्टेडियम प्रांगण में जिला प्रशासन के सहयोग से पुरूष एव महिला वर्ग में जिला स्तरीय पैदलचाल / रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
अतएव उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक पुरूष/महिला/बालक/बालिका खिलाडी से अपील है कि इन्दिरा स्टेडियम उरई में प्रातः 9.00 बजे उपस्थित होकर अपने नाम की प्रविष्टि कराकर चेस्ट नम्बर प्राप्त करे तथा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाये। प्रतियोगिता में प्रथम 06 स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एव महिला विजयी खिलाडियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें