जिलाधिकारी ने की रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक

कानपुर देहात। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त पात्र प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लाभार्थियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं विचाराधीन प्रकरणों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना महिलाओं एवं बच्चों को आवश्यक सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में पात्र प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप समय पर सहायता उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, जिला प्रोवेशन अधिकारी रेनू यादव आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें